न घर लौटीं, न सुराग मिला अब तक

Updated at : 22 Apr 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
न घर लौटीं, न सुराग मिला अब तक

महुआडांड़ (लातेहार) : प्रखंड में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का गोरखधंधा होने की खबर है. दलालों द्वारा लड़कियों को ले जाकर दिल्ली में बेचा जा रहा है. प्रखंड स्थित परहाटोली से ही अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लड़कियों को दिल्ली ले जाया गया है. गांव की पुष्पा देवी के अनुसार परहाटोली के ही विनोद नगेसिया […]

विज्ञापन

महुआडांड़ (लातेहार) : प्रखंड में ह्यूमन ट्रैफिकिंग का गोरखधंधा होने की खबर है. दलालों द्वारा लड़कियों को ले जाकर दिल्ली में बेचा जा रहा है. प्रखंड स्थित परहाटोली से ही अब तक लगभग डेढ़ दर्जन से अधिक लड़कियों को दिल्ली ले जाया गया है. गांव की पुष्पा देवी के अनुसार परहाटोली के ही विनोद नगेसिया द्वारा गांव की दो लड़की सिलवंती नगेसिया (पिता स्व दिनेशर किसान) एवं पूनम नगेसिया (पिता स्व बलबीर किसान) को 2000 में काम कराने दिल्ली ले जाया गया था. 15 वर्ष बीत जाने के बाद भी लड़कियां न तो घर लौटीं और न ही उनका कोई सुराग मिल पाया. परिजनों द्वारा दबाव देने पर दलाल विनोद नगेसिया परिवार के साथ दिल्ली भाग गया. परहाटोली के विफन नगेसिया ने बताया कि 2006 में उसकी भतीजी कांति कुमारी (पिता स्व जोहन नगेसिया) एवं बेबी नगेसिया (पिता स्व बहुरन किसान) को गांव के ही बबली नगेसिया उर्फ खबली द्वारा काम करने को कह कर दिल्ली ले जाया गया था. तब से आज तक ये दोनों बच्ची भी घर नहीं लौटीं और न ही कोई सुराग मिला. इस संबंध में बबली नगेसिया से पूछे जाने पर उसने बताया कि वह वर्ष 2000 से ही दिल्ली आती-जाती रही है. उसने कांति व बेबी को महुआडांड़ डिपाटोली के रहनेवाले रॉबिन कुजूर व उसकी पत्नी सुमंती कुजूर को सौंप दिया था. इसके अतिरिक्त परहाटोली की ही सिलवंती कुमारी (पिता स्व शत्रुघ्न किसान) 2001 में दिल्ली गयी, पर आज तक उसका कोई सुराग नहीं मिला.

परहाटोली के त्यागी राम की पुत्री सोनिया कुमारी को गुमला जिला के सलगी (घाघरा) का रहनेवाला शिव राम छह वर्ष पूर्व काम करने के नाम पर ले गया था. उसका भी आज तक पता नहीं चल पाया. त्यागी राम का कहना है कि जब वह बेटी के बारे में पूछने शिव राम के घर गये, तो उसने पार्टी का धौंस दिखा कर डराया-धमकाया व बेटी को भूल जाने की बात कही. इसके अतिरिक्त परहाटोली की ही चुमनी कुमारी ( पिता कईतका नगेसिया), आठ वर्ष से मनता कुमारी (पिता स्व सोहना नगेसिया) एवं प्रियंका कुमारी (पिता प्रमेश नगेसिया) डेढ़ वर्ष से लापता हैं. इन्हें पहाड़कापु का बुलु मियां दिल्ली ले गया था. यह बात मनता कुमारी की फुआ पुसइन देवी ने कही. इसके अतिरिक्त परहाटोली की मैनु कुमारी (पिता सजु घांसी), तारामणि कुमारी (पिता बजु राम), करिश्मा कुमारी (पिता संतु राम) समेत कई अन्य लड़कियां भी लापता हैं. इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि लड़कियों को ले जाने के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गयी है. न ही कोई शिकायत दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola