लातेहार के तीन कराटेकारों को पदक

Updated at : 24 Mar 2015 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार के तीन कराटेकारों को पदक

लातेहार. 21 व 22 मार्च को जेआरडी कांप्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में लातेहार जिला के तीन कराटेकारों को पुरस्कार मिले. मंजीत कुमार सिंह (मनिका) को अंडर-17 आयु वर्ग में रजत, अभिषेक एक्का (चंदवा) को अंडर-8 आयु वर्ग में रजत एवं महरंग उरांव (मनिका) को अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पुरस्कार मिला. लातेहार जिला […]

विज्ञापन

लातेहार. 21 व 22 मार्च को जेआरडी कांप्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में लातेहार जिला के तीन कराटेकारों को पुरस्कार मिले. मंजीत कुमार सिंह (मनिका) को अंडर-17 आयु वर्ग में रजत, अभिषेक एक्का (चंदवा) को अंडर-8 आयु वर्ग में रजत एवं महरंग उरांव (मनिका) को अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पुरस्कार मिला. लातेहार जिला कराटे डू एसोसिएशन के महासचिव सेंसाई धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में 13 सदस्यीय टीम उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची थी. टीम के अन्य खिलाडि़यों में आकाश कुमार, रंजीत कुमार रवि, अराध्या कुजूर, आदित्य बैंगरा, पुनीता एक्का, राजंेद्र उरांव, अमृत यादव, अरविंद उरांव, नाजिम अंसारी व सुरेश्वर उरांव का नाम शामिल है. कोच सेंसाई अक्षय कुमार सिंह व टीम मैनेजर सुशील टोप्पो शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola