चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन कटा

Updated at : 19 Mar 2015 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
चिकित्सा पदाधिकारी का वेतन कटा

लातेहार एसडीएम की औचक जांच में डय़ूटी से अनुपस्थित पायी गयीं चंदवा : एसडीएम लातेहार डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने मंगलवार की देर रात चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की औचक जांच की. वे रात करीब 11.40 बजे सीएचसी पहुंचे. रात्रि में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला शांति लकड़ा की डय़ूटी थी, लेकिन वह अनुपस्थित पायी गयीं. […]

विज्ञापन

लातेहार एसडीएम की औचक जांच में डय़ूटी से अनुपस्थित पायी गयीं

चंदवा : एसडीएम लातेहार डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने मंगलवार की देर रात चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की औचक जांच की. वे रात करीब 11.40 बजे सीएचसी पहुंचे. रात्रि में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मला शांति लकड़ा की डय़ूटी थी, लेकिन वह अनुपस्थित पायी गयीं. जांच की जानकारी प्रभारी डॉ वाइपी सिंह को भी नहीं मिली. एसडीएम ने एएनएम शांति लकड़ा व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की. करीब 40 मिनट तक अस्पताल परिसर का निरीक्षण किया.

साफ-सफाई समेत स्वास्थ्य उप केंद्र में नियमित रूप से चिकित्सक व कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. टीकाकरण, कुपोषण उपचार केंद्र समेत अन्य गतिविधियों की जानकारी ली. चिकित्सक के रात्रि में नहीं रहने पर एसडीएम खासे नाराज दिखे. ज्ञात हो कि रात्रि में रोस्टर के मुताबिक चिकित्सक के नहीं रहने की शिकायत एसडीएम को मिली थी. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत 16 स्वास्थ्य उप केंद्र हैं. यहां प्रभारी डॉ वाइपी सिंह के अलावे चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेण चंद्र महतो, डॉ नीलिमा व डॉ निर्मला शांति लकड़ा कार्यरत हैं. नवनिर्मित भवन में अस्पताल का संचालन किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola