सरना समिति धूमधाम से मनायेगी सरहुल

लातेहार. 23 मार्च को सरहुल धूमधाम से मनाने एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर सरना समिति लातेहार की बैठक अध्यक्ष हरदयाल भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश कानून का विरोध किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस कानून से सबसे अधिक परेशानी आदिवासियों को होगी. साथ ही जिले के […]
लातेहार. 23 मार्च को सरहुल धूमधाम से मनाने एवं कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने को लेकर सरना समिति लातेहार की बैठक अध्यक्ष हरदयाल भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में भूमि अधिग्रहण अध्यादेश कानून का विरोध किया गया. वक्ताओं ने कहा कि इस कानून से सबसे अधिक परेशानी आदिवासियों को होगी. साथ ही जिले के सभी सरना, देव स्थल, पहनई जमीन आदि का संरक्षण करने पर बल दिया गया. इन स्थलों को चिह्नित करने की बात कही गयी. बैठक में प्रभु दयाल उरांव, तेतर उरांव, जिरकू उरांव, बिरसा उरांव, चमरू उरांव, महेंद्र उरांव, रामलाल उरांव, छठू उरांव, भागेश्वर उरांव, बालेश्वर भगत, सोहबत उरांव, निर्मला उरांव, कलावती उरांव, बिहारी उरांव, सूर्यनारायण उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




