न पढ़ाई की व्यवस्था न रहने का ठिकाना

Published at :23 Jul 2013 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
न पढ़ाई की व्यवस्था न रहने का ठिकाना

विवाह मंडप में चल रहा है कस्तूरबा गांधी विद्यालय गारू (लातेहार) : गारू में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विवाह मंडप में चल रहा है. यहां कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. विद्यालय में कुल 227 छात्राएं हैं. मगर हालत यह है कि विवाह मंडप में जगह की कमी […]

विज्ञापन

विवाह मंडप में चल रहा है कस्तूरबा गांधी विद्यालय

गारू (लातेहार) : गारू में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित विवाह मंडप में चल रहा है. यहां कक्षा छह से बारहवीं तक की पढ़ाई होती है. विद्यालय में कुल 227 छात्राएं हैं. मगर हालत यह है कि विवाह मंडप में जगह की कमी के कारण छात्राएं भेड़बकरी की तरह रह रही हैं.

बीडीओ अजय सिंह बड़ाइक ने छात्राओं की संख्या उनकी परेशानी के मद्देनजर प्रखंड कर्मचारियों के लिए बने दो आवास एवं सामुदायिक भवन में चल रहे प्रखंड साक्षरता समिति के कार्यालय भवन को भी छात्रावास बना दिया. फिर भी इतनी छात्राओं के रहने के लिए जगह पर्याप्त नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola