बैठक में लिये गये कई निर्णय

Published at :29 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में लिये गये कई निर्णय

चंदवा. राजकीय उत्क्रमित मवि बोरसीदाग परिसर में ग्राम शिक्षा समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शोभन गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र पटेल, उदय चरण भारती का अविलंब तबादला करने व पारा शिक्षिका उषा रानी की सेवा समाप्त करने के पूर्व में लिये गये निर्णय पर अधिकारियों द्वारा […]

विज्ञापन

चंदवा. राजकीय उत्क्रमित मवि बोरसीदाग परिसर में ग्राम शिक्षा समिति व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक शोभन गंझू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में विद्यालय के शिक्षक उमेश चंद्र पटेल, उदय चरण भारती का अविलंब तबादला करने व पारा शिक्षिका उषा रानी की सेवा समाप्त करने के पूर्व में लिये गये निर्णय पर अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने की निंदा की गयी. लोगों ने बीइइओ पर विद्यालय की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. बैठक में प्रधानाध्यापक शैलेश कुमार द्वारा विद्यालय की मासिक बैठक में रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करने पर नाराजगी जतायी गयी. निर्णय लिया गया कि मामले का हल नहीं निकला, तो अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय भेजना बंद कर देंगे. उपायुक्त मुकेश कुमार, एसडीएम डॉ शांतनु अग्रहरी व डीएसइ पीआर पांडेय से ठोस पहल की मांग की गयी है. मौके पर अंजू उरांव, दिलीप लोहरा, ईश्वर उरांव, युगेश मुंडा, प्रकाश उरांव, नरेश साहू, गुदुन लोहरा, अरुण उरांव, दिनेश लोहरा, सावित्री देवी, अनिता देवी, गोमती देवी, नीतू देवी, सीमा देवी, चिंता देवी, फुलो देवी, आशा देवी, सोनामनी देवी समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola