दो हाइवा टकराये, चालक घायल

29चांद5: एनएच-99 पर दुर्घटनाग्रस्त हाइवा. बारियातू. एनएच-99 पर दो हाइवा की टक्कर हो गयी. दोनों के चालक घायल हो गये. घटना रविवार देर रात नचना गांव के समीप हुई. जानकारी के मुताबिक आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट से कोयला लोड कर हाइवा (जीजे06एटी/9606) टोरी आ रहा था. नचना गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे खाली […]
29चांद5: एनएच-99 पर दुर्घटनाग्रस्त हाइवा. बारियातू. एनएच-99 पर दो हाइवा की टक्कर हो गयी. दोनों के चालक घायल हो गये. घटना रविवार देर रात नचना गांव के समीप हुई. जानकारी के मुताबिक आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट से कोयला लोड कर हाइवा (जीजे06एटी/9606) टोरी आ रहा था. नचना गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे खाली हाइवा (जेएच01युटी/4476) से उसकी टक्कर हो गयी. दोनों हाइवा तेज गति में थे. घायल चालकों को अस्पताल भेजा गया. वहीं कोयला सड़क पर बिखर गया. जिससे रात भर वाहनों का परिचालन ठप रहा. सोमवार की सुबह पास के खेत से होकर गाडि़यां गंतव्य की ओर रवाना हुई. घटना की सूचना बालूमाथ थाना को दे दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




