1...भाजपा सरकार के गठन पर विजय जुलूस

Published at :29 Dec 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
1...भाजपा सरकार के गठन पर विजय जुलूस

29 चांद 1…जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ताचंदवा/बारियातू. राज्य में भाजपा की बहुमत वाली सरकार के गठन की खुशी में चंदवा व बारियातू प्रखंड में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. गाजे-बाजे के साथ नाचते कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे. इस दौरान जम कर आतिशबाजी की गयी. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. चंदवा में मंडल […]

विज्ञापन

29 चांद 1…जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ताचंदवा/बारियातू. राज्य में भाजपा की बहुमत वाली सरकार के गठन की खुशी में चंदवा व बारियातू प्रखंड में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला. गाजे-बाजे के साथ नाचते कार्यकर्ता अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे. इस दौरान जम कर आतिशबाजी की गयी. एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया. चंदवा में मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाठक के नेतृत्व में भगवती बाइक्स के समीप से जुलूस निकला. जुलूस में शामिल लोगों ने शहर समेत आसपास के मुहल्लों का भ्रमण किया. भाजपा झंडा का सिला वस्त्र पहने सूर्य नारायण साहू आकर्षण का केंद्र रहे. जुलूस में उप प्रमुख राजेंद्र प्रसाद साहू, राजकुमार साहू, प्रभाकर मिश्र, विनोद कुमार बिनू, कुलामन साहू, मुरली प्रसाद, आशिष सिंह, संजीव आजाद, चंद्रभूषण केसरी, मनोज मेहता, नितिन कुमार, आदर्श रवि राज, महेंद्र पेंटर, महेंद्र प्रसाद साहू, केश्वर यादव, श्रवण कुमार, जयेश वरू समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे. उधर बारियातू में मंडल अध्यक्ष लव कुमार सिंह के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया. जम कर अबीर-गुलाल उड़े. जुलूस मंडल कार्यालय से निकला. जुलूस में निरंजन राम, बृंदा सिंह, विनोद प्रसाद, सुबोध सिंह, गौतम कुमार समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola