2009 से ही जमीन तैयार कर रहे थे प्रकाश राम

Published at :24 Dec 2014 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
2009 से ही जमीन तैयार कर रहे थे प्रकाश राम

लातेहार: नव निर्वाचित विधायक प्रकाश राम 2009 में चुनाव हार गये थे. उसके बाद से ही उन्होंने अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बूथ कमेटी से काम करना शुरू किया. जिसका परिणाम हुआ कि वह दूसरी बार विधायक चुने गये. स्नातक उत्तीर्ण प्रकाश राम पहली बार 2005 में विधायक बने थे. उन्होंने […]

विज्ञापन

लातेहार: नव निर्वाचित विधायक प्रकाश राम 2009 में चुनाव हार गये थे. उसके बाद से ही उन्होंने अपनी जमीन तैयार करनी शुरू कर दी थी. उन्होंने बूथ कमेटी से काम करना शुरू किया. जिसका परिणाम हुआ कि वह दूसरी बार विधायक चुने गये. स्नातक उत्तीर्ण प्रकाश राम पहली बार 2005 में विधायक बने थे. उन्होंने झामुमो के रामदेव गंझू को हराया था.

सीपीआइएम से अपना राजनीतिक जीवन शुरू करनेवाले प्रकाश राम पहली बार 1999 में विस चुनाव लड़े थे. इसके बाद राजद के टिकट पर 2005 में विधायक चुने गये. बाद में राजद छोड़ कर झाविमो में शामिल हो गये. झाविमो के टिकट पर ही 2014 में विस चुनाव लड़े और विजयी हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola