लापता सुनीता का कंकाल बरामद

Published at :16 Jul 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
लापता सुनीता का कंकाल बरामद

चंदवा : लापता सुनीता का कंकाल खोजबीन के क्रम में उसके साथियों ने निंद्रा जंगल की एक खाई में देखा. साड़ी, ब्लाउज, झोला व चप्पल से शव की पहचान हुई. इसके बाद चंदवा थाना को सूचना दी गयी. पुलिस ने नर कंकाल को बरामद कर लिया है. सुनीता के परिजनों द्वारा दो जुलाई को उसकी […]

विज्ञापन

चंदवा : लापता सुनीता का कंकाल खोजबीन के क्रम में उसके साथियों ने निंद्रा जंगल की एक खाई में देखा. साड़ी, ब्लाउज, झोला व चप्पल से शव की पहचान हुई. इसके बाद चंदवा थाना को सूचना दी गयी. पुलिस ने नर कंकाल को बरामद कर लिया है.

सुनीता के परिजनों द्वारा दो जुलाई को उसकी गुमशुदगी से संबंधित सनहा दर्ज कराया गया था. तब से उसके परिजन व पुटो चुनने गयी सुनीता की साथी समुद्री देवी, पर्वतिया मसोमात व ललमनिया उसकी खोजबीन में लगे थे. मालूम हो कि लातेहार थाना क्षेत्र की डेमू गांव निवासी 26 वर्षीय सुनीता देवी (पति संतोष उरांव) 23 जून को पुटो चुनने के क्रम में चंदवा के निंद्रा जंगल से लापता हो गयी थी.

मृतका की मां जगमनिया मसोमात व उसके मामा आसित कुजूर ने बताया कि शादी के बाद ससुराल में झंझट के कारण सुनीता मायके में ही रह रही थी. इन दिनों उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था. लगता है कि कमजोरी के कारण वह गड्ढे में गिर गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola