अच्छा मतदान सामूहिक सहयोग का नतीजा : डीसी

लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने लातेहार जिला के मनिका एवं लातेहार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के मतदाताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ है. लोकतंत्र का यह महापर्व बिना सामूहिक सहयोग के संपन्न नहीं हो सकता है. […]
लातेहार : उपायुक्त मुकेश कुमार ने लातेहार जिला के मनिका एवं लातेहार विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए जिले के मतदाताओं को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न हुआ है. लोकतंत्र का यह महापर्व बिना सामूहिक सहयोग के संपन्न नहीं हो सकता है.
उन्होंने निवार्चन कार्य में लगे मतदान कर्मियों के अलावा जिले के गणमान्य लोग, राजनीतिक दलों व स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि व पत्रकारांे को बधाई दी है. उपायुक्त श्री कुमार ने बताया कि इस चुनाव में आधुनिक तकनीकों का प्रयोग किया गया. जिसमें वायस कॉलिंग एवं मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग शामिल है.
इसके अलावा आकाशवाणी से जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र में जा कर मतदान करने की अपील की गयी. उन्होंने कहा कि जिले में मतदान का प्रतिशत संतोषजनक है. हालांकि प्रशासन ने 75 प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




