डायन-बिसाही को लेकर चेतर गांव में हुई घटना

Published at :27 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
डायन-बिसाही  को लेकर चेतर गांव में हुई घटना

हेडलाइन…महिला की हत्या, प्राथमिकी चंदवा. डायन-बिसाही मामले में गुरुवार की सुबह रखांत (चेतर) चंदवा में एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी है. इस मामले में दो महिला समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मृतका पार्वती देवी (65 वर्ष, पति स्व दशरथ साव) का शव पुलिस ने अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया […]

विज्ञापन

हेडलाइन…महिला की हत्या, प्राथमिकी चंदवा. डायन-बिसाही मामले में गुरुवार की सुबह रखांत (चेतर) चंदवा में एक वृद्धा की हत्या कर दी गयी है. इस मामले में दो महिला समेत तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. मृतका पार्वती देवी (65 वर्ष, पति स्व दशरथ साव) का शव पुलिस ने अंत्यपरीक्षण हेतु लातेहार भेज दिया है. थानेदार उपेंद्र मंडल ने बताया कि गुरुवार की सुबह पार्वती देवी रखांत स्थित अपने घर पर बैठी थी. इसी क्रम में सुकु सिंह की पत्नी सुशीला देवी, बेटी सुषमा देवी व दामाद विरेंद्र सिंह लवालौंग (चतरा) उसके घर पहुंचे. वाद-विवाद होने लगा. इसी क्रम में किसी वजनदार चीज से पार्वती देवी की कनपटी पर प्रहार किया गया. इससे वह वहीं गिर पड़ी. उसकी मौत हो गयी. सूचना पाकर मृतका का पुत्र मुरारी साव वहां पहुंचा. पुलिस को सूचना दी. मृतका की बहू ने बताया कि वह अपनी सास पार्वती को चाय देकर खेत की ओर गयी थी. लौटी तो सास को गिरा पाया. इसके बाद से घर में कोहराम मच गया. पुलिस ने बताया कि यह मामला डायन-बिसाही का है. चंदवा थाना कांड संख्या 133/14 दि२नांक 27 नवंबर 2014 की धारा 302/34 भादवि, 3/4 डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों की धर-पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है. खबर लिखे जाने तक अभियुक्त फरार थे.२

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola