लातेहार लाइव रिपोर्ट- आदर्श मतदाता केद्रों में कई सुविधायें मिली

Published at :25 Nov 2014 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
लातेहार लाइव रिपोर्ट- आदर्श मतदाता केद्रों में कई सुविधायें मिली

25 लेट-7- मवि आश्रम)लातेहार: 74 (सु) लातेहार विधानसभा क्षेत्र के शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मध्य विद्यालय आश्रम को आदर्श केंद्र के रुप में तब्दील किया गया था. यहां मतदाओं को कई प्रकार की सुविधायें दी गयी थी. मतदाओं के लिए वेटिंग हॉल बनाया गया था और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. यहां […]

विज्ञापन

25 लेट-7- मवि आश्रम)लातेहार: 74 (सु) लातेहार विधानसभा क्षेत्र के शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित मध्य विद्यालय आश्रम को आदर्श केंद्र के रुप में तब्दील किया गया था. यहां मतदाओं को कई प्रकार की सुविधायें दी गयी थी. मतदाओं के लिए वेटिंग हॉल बनाया गया था और पेयजल की व्यवस्था की गयी थी. यहां मतदान को लेकर लोगांे में काफी उत्साह देखा गया. यहां कुल 1281 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में अंकित था. पहले दो घंटे तक यहां 207 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर दिया था. जबकि अपराह्न एक बजे 403 मतदाताओं ने वोट डाले थे. जबकि अपराह्न तीन बजे तक कुल 836 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. प्रथम दो घंंटों में यहां महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम थी. लेकिन दिन चढ़ने के बाद से ही यहां महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने लगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola