भयमुक्त किया मतदान: चिश्ती

लातेहार : शहर के अमवाटीकर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद मतदाता सखी सरवर चिश्ती ने बताया कि उन्होने भयमुक्त वातारण में मतदान किया. उन्होने प्रशासन की तैयारियों को मुक्कमल कहा. उन्होने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई प्रयास किये. तपा पहाड़ी में पर्वतारोहण कार्य […]
लातेहार : शहर के अमवाटीकर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में मतदान करने के बाद मतदाता सखी सरवर चिश्ती ने बताया कि उन्होने भयमुक्त वातारण में मतदान किया. उन्होने प्रशासन की तैयारियों को मुक्कमल कहा. उन्होने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन ने कई प्रयास किये. तपा पहाड़ी में पर्वतारोहण कार्य को सराहनीय बताया.
*युवा मतदाता पंकज कुमार ने कहा कि मतदान शत प्रतिशत होती तो देश का भला होता. उन्होंने कहा कि अफसरशाही और कुव्यवस्था के कारण ही कई वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं. उन्होने घर बैठे मतदान करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की. * युवा वोटर अनुरोध कुमार बाग ने कहा कि मतदान एक राष्ट्रीय पर्व है और इसमें सबों को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए.
जो अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करते वे अपने दायित्व का पालन नहीं करते हैं. उन्हें जनप्रतिनिधि एवं सरकार से कोई अपेक्षा नहीं करनी चाहिए. * मनिका के राजीव रंजन कुमार ने कहा कि मतदान करना हर एक नागरिक जो 18 वर्ष का हो चुका है, उसका कर्तव्य है. हमें अपने मताधिकार से नहीं चूकना चाहिए. जो मतदान नहीं करते वे राष्ट्र एवं समाज के निर्माण में अपनी भूमिका नहीं निभाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




