ओके ...चुनाव करा कर लौटे मतदानकर्मियों के चेहरे पर दिखी खुशी

25 बीएआर 3पी चुनाव कराकर लौट रहे कर्मी के चेहरे पर जंग जीतने की खुशी बरवाडीह. अति उग्रवाद प्रभावित बरवाडीह प्रखंड में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से जहां मतदान कर्मी खुश दिखे वहीं प्रखंड प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. मतदान खत्म कर सभी मतदान कर्मी पैदल ही अपने कलस्टर में पहंुचे. उनके चेहरे […]
25 बीएआर 3पी चुनाव कराकर लौट रहे कर्मी के चेहरे पर जंग जीतने की खुशी बरवाडीह. अति उग्रवाद प्रभावित बरवाडीह प्रखंड में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न होने से जहां मतदान कर्मी खुश दिखे वहीं प्रखंड प्रशासन ने भी राहत की सांस ली. मतदान खत्म कर सभी मतदान कर्मी पैदल ही अपने कलस्टर में पहंुचे. उनके चेहरे पर खुशी थी. मानो एक और जंग जीत लिया हो. चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रखंड के 61 मतदान केंद्रों में सुरक्षा बल तैनात थे. अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में भी मतदान केंद्र व आसपास सुरक्षा बल चौकस थे. स्थानीय पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद था. कई मतदान केंद्रों पर स्थानीय पुलिस की तैनाती की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




