दोस्त बन कर बच्चों की समस्या दूर करें : माधव

Published at :23 Nov 2014 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
दोस्त बन कर बच्चों की समस्या दूर करें : माधव

लातेहार. राजहार स्थित भोला शरण डीएवी में रविवार को लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में स्किल फॉर एडोलेसेंज विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें किशोरावस्था में माता-पिता को बच्चों के साथ जीने की कला विषय पर चर्चा की गयी. क्लब के डिस्ट्रक्टि चेयर पर्सन माधव लखोटिया ने कहा कि बदले परिवेश में बच्चों […]

विज्ञापन

लातेहार. राजहार स्थित भोला शरण डीएवी में रविवार को लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में स्किल फॉर एडोलेसेंज विषय पर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें किशोरावस्था में माता-पिता को बच्चों के साथ जीने की कला विषय पर चर्चा की गयी. क्लब के डिस्ट्रक्टि चेयर पर्सन माधव लखोटिया ने कहा कि बदले परिवेश में बच्चों में हो रहे मानसिक, शारीरिक बदलाव एवं उनके आचरण, व्यवहार पर गौर करने की आवश्यकता है. बच्चों के साथ सख्त अभिभावक बन कर नहीं बल्कि दोस्त बन कर उनकी समस्याओं को दूर किया जा सकता है. उन्होंने माता-पिता एवं शिक्षकों के संबंध पर भी प्रकाश डाला. बच्चों को समझने की सलाह अभिभावकों को दी. विद्यालयों में इस प्रकार का पाठ्यक्रम लागू करने पर जोर दिया. कहा कि बच्चों में प्रारंभिक अवस्था से ही कुशल व परिपक्व नागरिक बनाने की बुनियाद रखनी चाहिए. इसके लिए बच्चों को अनुशासन प्रिय, आत्मनिर्भर एवं आत्म विश्वासी बनाना बहुत आवश्यक है. प्राचार्य पीके मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया. इस अवसर पर लायंस क्लब रांची के राजेश गड़ोदिया, अमृतांशु अमर, चंदन कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola