बीडीओ ने चुनाव कर्मियों को दिये कई निर्देश

Published at :22 Nov 2014 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ ने चुनाव कर्मियों को दिये कई निर्देश

बरवाडीह. 25 नवंबर को होनेवाले विस चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. सभी रोजगार सेवक को अपने नजदीक के मतदान केंद्र में तैनात रहने का निर्देश दिया. कई रोजगार सेवक को कलस्टर में तैनात किया गया है ताकि चुनाव कराने आनेवाले मतदान कर्मियों को […]

विज्ञापन

बरवाडीह. 25 नवंबर को होनेवाले विस चुनाव को लेकर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ संजय कुमार ने प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. सभी रोजगार सेवक को अपने नजदीक के मतदान केंद्र में तैनात रहने का निर्देश दिया. कई रोजगार सेवक को कलस्टर में तैनात किया गया है ताकि चुनाव कराने आनेवाले मतदान कर्मियों को उनके मतदान केंद्र तक पहुंचाया जा सके. उनके रहने की व्यवस्था की जा सके. बीडीओ ने चुनाव कार्य में लगे बीएलओ, रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व कर्मियों को अपना मोबाइल हमेशा चालू रखने का निर्देश दिया. शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये गये. मौके पर सीओ राकेश सहाय, बीसीओ अनुज कुमार शरण, पशुपालन पदाधिकारी डॉ रामाशंकर प्रसाद, सीआइ राज कुमार, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, नाजिर विजय कुमार समेत कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola