बालूमाथ में छात्रा से दुष्कर्म, हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2014 1:41 AM (IST)
विज्ञापन

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ से 15 किमी दूर बालू ग्राम में शनिवार की रात 13 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही […]
विज्ञापन
बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ से 15 किमी दूर बालू ग्राम में शनिवार की रात 13 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गयी. वह कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में आठवीं की छात्रा थी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच आरंभ कर दी है.
घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने आरोपी वाहिद अंसारी का घर में तोड़फोड़ की. आग लगाने का प्रयास किया. आरोपी के पिता अली हसन मियां की धुनाई कर दी. घटना के बाद बालूमाथ थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे. शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.
शौच के लिए घर से बाहर निकली थी : घटना के सिलसिले में बड़ी बहन ने बताया कि शनिवार रात लगभग 11 बजे बच्ची शौच के लिए घर से बाहर निकली थी. आधे घंटे बाद भी नहीं लौटी, तो वह भी बाहर निकल कर उसे देखने गयी. उसने देखा कि मो वाहिद अंसारी उसकी बहन के मुंह में कपड़ा ठूंस कर दुष्कर्म कर रहा है. शोर मचाने पर वाहिद भाग गया. बच्ची की गंभीर हालत देख परिजन उसे लातेहार अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन शव गांव लेकर आये, जहां एक पक्ष के लोग मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने लगे. सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण जुट गये और आरोपी के घर को घेर लिया. चौकीदार जमुना राम ने उग्र लोगों को समझा-बुझा कर हालात बिगड़ने से रोका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




