बहुमत के अभाव में विकास रुका : रावत

16 चांद 3 : प्रेस वार्ता में शामिल लोग. चंदवा. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बहुमत के अभाव में झारखंड का विकास अवरुद्ध है. झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड अलग राज्य बने थे. लेकिन विकास की दौड़ में झारखंड काफी पीछे रह गया. श्री रावत शनिवार की […]
16 चांद 3 : प्रेस वार्ता में शामिल लोग. चंदवा. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बहुमत के अभाव में झारखंड का विकास अवरुद्ध है. झारखंड के साथ ही छत्तीसगढ़ व उत्तराखंड अलग राज्य बने थे. लेकिन विकास की दौड़ में झारखंड काफी पीछे रह गया. श्री रावत शनिवार की शाम स्थानीय होटल आर्य में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि 21 नवंबर को चंदवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के मद्देनजर वे यहां कैंप किये हुए हैं. महाराष्ट्र व हरियाणा की तरह झारखंड में भी मिशन 44 प्लस सफल बनाना लक्ष्य है. जिला के मनिका व लातेहार विस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि विकास को लेकर लोग भाजपा के साथ हैं. इस बार राज्य में स्थिर सरकार बनाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




