विधिक जागरूकता शिविर में 60 आवेदन आये

Published at :12 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
विधिक जागरूकता शिविर में 60 आवेदन आये

12 चांद 3 : शिविर में उपस्थित अधिवक्ता व अन्यप्रतिनिधि, चंदवाचलंत लोक अदालत वाहन बुधवार दोपहर बाद शहर से सटे तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरूल उलूम में पहुंचा. यहां विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी दी. महिला प्रताड़ना, डायन प्रथा, शिक्षा अधिकार, दुर्घटना दावा व भू […]

विज्ञापन

12 चांद 3 : शिविर में उपस्थित अधिवक्ता व अन्यप्रतिनिधि, चंदवाचलंत लोक अदालत वाहन बुधवार दोपहर बाद शहर से सटे तिलैयाटांड़ स्थित मदरसा खैरूल उलूम में पहुंचा. यहां विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गयी. अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने लोगों को कानूनी सहायता की जानकारी दी. महिला प्रताड़ना, डायन प्रथा, शिक्षा अधिकार, दुर्घटना दावा व भू विवाद से संबंधित निबटारे पर चर्चा की. शिविर में तिलैयाटांड़ के लोगों ने वृद्धावस्था पेंशन, विकलांग प्रमाण पत्र, पारिवारिक लाभ संबंधित आवेदन दिये. मौके पर लातेहार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक अंश हेंब्रम के अलावे पारा लीगल वोलेंटियर पवन वैद्य, रंधीर कुमार, विजय सिंह, विकास कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. झालसा रांची के निर्देश पर उक्त शिविर का आयोजन किया गया. ग्रामीणों की ओर से 60 आवेदन प्राप्त हुए. अधिवक्ता मिथिलेश कुमार ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola