143 भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी

Published at :16 Jul 2013 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
143 भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी

लातेहार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों, महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में एवं झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, लातेहार द्वारा गुरुवार को जेल भरो आंदोलन किया गया. इसमें 143 भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी. इससे पहले भाजपाइयों द्वारा एक जुलूस स्थानीय बाजारटांड़ से […]

विज्ञापन

लातेहार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों, महंगाई एवं भ्रष्टाचार के विरोध में एवं झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी, लातेहार द्वारा गुरुवार को जेल भरो आंदोलन किया गया.

इसमें 143 भाजपाइयों ने गिरफ्तारी दी. इससे पहले भाजपाइयों द्वारा एक जुलूस स्थानीय बाजारटांड़ से निकाला गया. जुलूस प्रखंड कार्यालय तक पहुंचा. यहां प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी सह अंचलाधिकारी जेके मिश्र के समक्ष भाजपाइयों ने अपनी गिरफ्तारी दी. भाजपाइयों को प्रखंड परिसर बने प्रशिक्षण भवन में बनाये गये अस्थायी कैंप जेल में रखा गया.

गिरफ्तारी देने वालों में अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष सूर्यमणि सिंह, जिला प्रभारी प्रेम सिंह, मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश्वर यादव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, जिला अध्यक्ष राजधनी प्रसाद यादव, कुंती देवी, विजय गुप्ता, देवनाथ सिंह, देवमोहन सिंह, संतोष कुमार पासवान, लव कुमार दुबे, मंटू कुमार, विश्वनाथ राय, बंधन सिंह, रामलाल प्रसाद, महंगू साव, दुर्गा गुप्ता आदि का नाम शामिल है.

मौके पर सूर्यमणी सिंह ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण ही आज देश की जनता महंगाई की मार ङोल रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री व सांसद कई कई घोटालों के आरोपी है. जिला अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में देश की जनता इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी. उन्होंने झारखंड विधानसभा भंग करने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola