2.....आचार संहिता का सख्ती से पालन करायें

Published at :11 Nov 2014 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
2.....आचार संहिता का सख्ती से पालन करायें

कोषांगों की बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दियालातेहार. उपायुक्त ने आसन्न विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि को दिया है. शराब की बिक्री पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है. उपायुक्त मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में चुनाव […]

विज्ञापन

कोषांगों की बैठक में उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दियालातेहार. उपायुक्त ने आसन्न विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी शांतनु कुमार अग्रहरि को दिया है. शराब की बिक्री पर भी नजर रखने का निर्देश दिया है. उपायुक्त मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने स्टेटिक सर्विलांस, वीडियो सर्विलांस एवं उड़नदस्ता द्वारा किये गये अभी तक के कार्यों पर अंसतोष जाहिर किया. सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर रिपोर्ट करने एवं एक टाइम लाइन बनाने का निर्देश दिया. बूथों की फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी, मॉडल पोलिंग बूथ वेबकॉस्टिंग, वनरेपल मैपिंग व सत्यापन की जानकारी प्राप्त की. उपायुक्त ने जिले के करीब 300 बूथों में मतदान का वीडियोग्राफी कराने का निर्देश दिया. बीएलओ के माध्यम से फोटोग्राफी कराने एवं उनका पिछला बकाया का भुगतान करने का भी निर्देश दिया. स्वीप के संबंध में सभी आवश्यक तैयारी पूरी करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है. मतदाता सुविधा केंद्र स्थापित कर इवीएम के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी देने का निर्देश बीडीओ को दिया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त शकील जब्बार, अपर समाहर्ता अनिल कुमार, डीआरडीए निदेशक समेत कई अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola