नियमित पढ़ाई की आदत डालें

चंदवा : बच्चों में नियमित पढ़ाई की आदत डालने की जरूरत है. तभी वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. रूम टू रीड लाइब्रेरी से पुस्तक लेकर बच्चे समय का सदुपयोग करें. यह बातें उपायुक्त आराधना पटनायक ने कही. वह बुधवार को शहर से सटे राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में रूम टू रीड […]
चंदवा : बच्चों में नियमित पढ़ाई की आदत डालने की जरूरत है. तभी वे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. रूम टू रीड लाइब्रेरी से पुस्तक लेकर बच्चे समय का सदुपयोग करें.
यह बातें उपायुक्त आराधना पटनायक ने कही. वह बुधवार को शहर से सटे राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में रूम टू रीड कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित कर रही थीं.
उन्होंने कहा कि गरमी छुट्टी में प्रखंड के 48 विद्यालय के बच्चों ने लाइब्रेरी से पुस्तक लेकर अध्ययन किया. फिलहाल देश के नौ राज्य के पांच हजार स्कूलों में उक्त कार्यक्रम चलाया जा रहा है. उपायुक्त ने पढ़ाई के साथ मानसिक विकास के लिए खेल की आवश्यकता पर बल दिया.
पौष्टिक भोजन व बेहतर स्वास्थ्य पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर डीएसइ सुशील कुमार, एपीओ रोजी मिंज, अशोक रवानी, बीइइओ अरुण कुमार वैद्य, बीडीओ रविश राज सिंह, एचएम वासुदेव राम, बीआरपी ब्रजेश तिवारी, मुखिया संगीता लकड़ा, रूम टू रीड के प्रोग्राम पदाधिकारी संदीप बल, प्रखंड समन्वयक अमोन भेंगरा, कलस्टर समन्वयक रोशन गुप्ता, सतीश गुप्ता, ज्योति कुमारी, सोनी विश्वास, नीरज गोस्वामी, सोनम कुमारी समेत विद्यालय के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे.
ज्ञात हो कि झारखंड शिक्षा परियोजना के साथ मिल कर रूम टू रीड हर स्कूल में लाइब्रेरी का संचालन कर रहा है. इसका फायदा बच्चों को मिल रहा है. कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने लाइब्रेरी का अवलोकन किया. बच्चों की पेंटिंग व कलाकारी की सराहना की. बच्चों ने अभियान गीत व नाटक का मंचन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




