लंबित बकाया का भुगतान हो : यूनियन

Published at :02 Nov 2014 11:06 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित बकाया का भुगतान हो : यूनियन

लातेहार. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन लातेहार ने रेडी टू इट पोषाहार को केंद्र तक उपलब्ध कराने तथा पूर्व के बकाया पोषाहार राशि का भुगतान करने की मांग की है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकंुद प्रसाद सिन्हा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग झारखंड द्वारा बंद पोषाहार का पैकेट रेडी टू इट आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, […]

विज्ञापन

लातेहार. झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी वर्क्स यूनियन लातेहार ने रेडी टू इट पोषाहार को केंद्र तक उपलब्ध कराने तथा पूर्व के बकाया पोषाहार राशि का भुगतान करने की मांग की है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकंुद प्रसाद सिन्हा ने कहा कि समाज कल्याण विभाग झारखंड द्वारा बंद पोषाहार का पैकेट रेडी टू इट आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती, धातृ व शून्य से तीन वर्ष के बच्चों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. प्रखंड से केंद्र पर पोषाहार आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा अपने खर्च पर ले जाया जा रहा है. इसमें 300 से 700 रुपये व्यय करना पड़ रहा है. एक आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 3700 रुपये है. वह भी नियमित नहीं मिलता. ऐसे में पोषाहार अपने खर्च पर केंद्र तक पहुंचाने का निर्देश देना बेमानी है. उन्होंने लातेहार जिला के सभी परियोजना 2011-12 एवं 2013-14 के पूर्व बकाया पोषाहार की राशि का भुगतान करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola