300 बच्चों में मात्र नौ थे विद्यालय में उपस्थित

Published at :31 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
300 बच्चों में मात्र नौ थे विद्यालय में उपस्थित

लातेहार. सदर प्रखंड के मांजर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 300 है, लेकिन 31 अक्तूबर को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सकलदीप सिंह विद्यालय पहुंचे तो मात्र नौ छात्र ही उपस्थित थे. जबकि विद्यालय में चार में से सिर्फ एक शिक्षक प्रभात कुमार उपस्थित थे. शेष विद्यालय नहीं आये थे. श्री सिंह […]

विज्ञापन

लातेहार. सदर प्रखंड के मांजर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या 300 है, लेकिन 31 अक्तूबर को विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सकलदीप सिंह विद्यालय पहुंचे तो मात्र नौ छात्र ही उपस्थित थे. जबकि विद्यालय में चार में से सिर्फ एक शिक्षक प्रभात कुमार उपस्थित थे. शेष विद्यालय नहीं आये थे. श्री सिंह ने कहा कि विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति सही नहीं है. इस कारण छात्र विद्यालय नहीं आते हैं. शिक्षक भी हमेशा विद्यालय से गायब रहते हैं. इस दौरान सिकेंद्र व देवेंद्र आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola