लीड...20 वूमन फ्रेंडली बूथ बनेंगे : डीसी

Published at :31 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
लीड...20 वूमन फ्रेंडली बूथ बनेंगे : डीसी

31 लेट-2- उपायुक्त मुकेश कुमारउपायुक्त ने यह भी कहासभी पीठासीन पदाधिकारी महिलाएं होंगी. इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.इस प्रयास से महिलाएं जागरूक होंगी व महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ेगा.ये मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में बनाये जायेंगे और ये मॉडल बूथ होंगे. विस चुनाव में 100 मॉडल बूथ बनाने का निर्णयप्रतिनिधि, लातेहारजिले में 20 वूमन फ्रेंडली […]

विज्ञापन

31 लेट-2- उपायुक्त मुकेश कुमारउपायुक्त ने यह भी कहासभी पीठासीन पदाधिकारी महिलाएं होंगी. इन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.इस प्रयास से महिलाएं जागरूक होंगी व महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ेगा.ये मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में बनाये जायेंगे और ये मॉडल बूथ होंगे. विस चुनाव में 100 मॉडल बूथ बनाने का निर्णयप्रतिनिधि, लातेहारजिले में 20 वूमन फ्रेंडली मतदान केंद्र बनाये जायेंगे. इन केंद्रों में सभी पीठासीन पदाधिकारी महिलाएं होंगी. यह बातें उपायुक्त मुकेश कुमार ने प्रभात खबर से बातचीत के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और कदम है. इससे इस धारणा को बल मिलेगा कि महिलाएं भी अपने दम पर चुनाव करा सकती हैं. इन महिला पीठासीन पदाधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि वे शीघ्रता से कार्य करा सकें. उपायुक्त ने कहा कि इस प्रयास से महिलाएं जागरूक होंगी व महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि ऐसे मतदान केंद्रों में स्त्री व पुरुष दोनों मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. ये मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में बनाये जायेंगे और ये मॉडल बूथ होंगे. उपायुक्त ने आगे बताया कि जिले में न्यूनतम 100 मॉडल बूथ बनाने का निर्णय लिया गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में जिले में 63 मॉडल बूथ बनाये गये थे और इसका परिणाम बहुत ही उत्साहजनक रहा था. इन बूथों पर मतों का प्रतिशत अपेक्षाकृत अधिक रहा है. इस विधानसभा चुनाव में भी इन मॉडल बूथों में चुनाव को एक फेस्टिवल की तरह आयोजित किया जायेगा. बूथों की साज-सज्जा की जायेगी. मतदाताओं का स्वागत किया जायेगा. उपायुक्त ने कहा कि जिले में वोट प्रतिशत बढ़े, इसके लिए जिला प्रशासन तत्पर है. गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक एवं विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं को जागरूक एवं मतदान के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola