बालक सीनियर वर्ग में कोरला की टीम जीती

Published at :31 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
बालक सीनियर वर्ग में कोरला की टीम जीती

31 चांद 2 : पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि.कलस्टर लेवल फुटबॉल टूर्नामेंटप्रतिनिधि, चंदवाकैंपेशन इस्ट इंडिया के निर्देश पर स्थानीय बिहार मेनोनाइट मंडली परिसर स्थित सीसीडीसी (चंदवा चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर) द्वारा आयोजित कलस्टर लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कोरला (बालक सीनियर वर्ग) ने चंदवा को 1-0 से हरा दिया. टूर्नामेंट बालक-बालिका के जूनियर-सीनियर वर्ग […]

विज्ञापन

31 चांद 2 : पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित अतिथि.कलस्टर लेवल फुटबॉल टूर्नामेंटप्रतिनिधि, चंदवाकैंपेशन इस्ट इंडिया के निर्देश पर स्थानीय बिहार मेनोनाइट मंडली परिसर स्थित सीसीडीसी (चंदवा चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर) द्वारा आयोजित कलस्टर लेवल फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में कोरला (बालक सीनियर वर्ग) ने चंदवा को 1-0 से हरा दिया. टूर्नामेंट बालक-बालिका के जूनियर-सीनियर वर्ग में खेला गया. टूर्नामेंट में झारखंड के कुल 12 सीडीसी की टीम के 360 खिलाड़ी ने भाग लिया. अंतिम दिन चार फाइनल मैच खेले गये. जूनियर बालक वर्ग के फाइनल में बहेरागोड़ा ने मुसाबनी को 3-0 हराया. सीनियर बालिका वर्ग में शिकराबासा ने कोरला को 1-0 से शिकस्त दी. जूनियर बालिका वर्ग में बहेरागोड़ा ने मुसाबनी को 2-0 से हरा कर खिताब जीता. दो दिनी टूर्नामेंट स्थानीय खेल स्टेडियम में हुआ. इसमें हेमरोम, शिकराबासा, खंुटी टोला, कोरला, मानगो, चंदवा, मुसाबनी, बहेरागोड़ा, पिंडारकोम, गुमला, हरसेर व हजारीबाग की टीम शामिल थी. सीडीसी चंदवा के प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश रावत ने बताया कि कलस्टर लेवल टूर्नामेंट हर सीडीसी में आयोजित होता है. इस बार चंदवा को मेजबानी का मौका मिला. कार्यक्रम को लेकर पाल तिमुथियुस टोप्पो, अहलाद भेंगरा, एम कंडुलना, मतियस भेंगरा, बहालेन केरकेट्टा, बीएमएम सचिव मतियस कुजूर, एलेन तोपनो सक्रिय रहे. मौके पर सीएनआइ छोटानागपुर डायसिस के उप सभापति रेवरेंड निर्मल समद, अरुण बरवा, संतोष एक्का, धर्म जिला सभा सचिव राजकुमार नागवंशी, पास्टर अमोन भेंगरा के अलावे सीडीसी के रेवरेंट डेविड, टी जोनसन, करनेलियुस, शीला, आइ जेबा कुमार, आनंद, पित्युस हेरेंज, भागीरथ, नीलम तिग्गा व शियोन सुदर्शन कुजूर मुख्य रूप से उपस्थित थे. मैच रेफरी के रूप में सुमित उरांव, दीपक टाना भगत, कमला गिर, पुरुषोत्तम कुमार, राजकुमार लकड़ा, अजय गिद्ध, किशन उरांव तथा जूनियर वर्ग में दिलवर तोपनो, प्रभात तिर्की, करण एक्का, भलेरियन तोपनो, विश्वनाथ नगेशिया, अमन एक्का मौजूद थे.विजेता-उपविजेता टीम पुरस्कृत टूर्नामेंट के विजेता व उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. मौके पर सीसीडीसी के निदेशक रेवरेंड संतोष एक्का, बीडीओ देवानंद राम, आरसी मिशन के फादर मोरिश टोप्पो समेत अन्य लोग मौजूद थेे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola