पार्टी सिंबल लेकर लौटे रामचंद्र, स्वागत

Published at :31 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पार्टी सिंबल लेकर लौटे रामचंद्र, स्वागत

31 बीएआर 1 पी…टिकट मिलने के बाद भ्रमण करते रामचंद्र सिंह व अन्य.बरवाडीह. पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पार्टी का सिंबल लेकर बरवाडीह लौट आये हैं. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वे टिकट को लेकर पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में कैंप किये हुए थे. रामचंद्र सिंह का […]

विज्ञापन

31 बीएआर 1 पी…टिकट मिलने के बाद भ्रमण करते रामचंद्र सिंह व अन्य.बरवाडीह. पूर्व विधायक रामचंद्र सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से पार्टी का सिंबल लेकर बरवाडीह लौट आये हैं. यहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया. वे टिकट को लेकर पिछले एक सप्ताह से दिल्ली में कैंप किये हुए थे. रामचंद्र सिंह का टिकट कंफर्म होने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह है. बरवाडीह पहंुचने पर श्री सिंह ने प्रखंड मुख्यालय के बाजार, आंबेडकर चौक का भ्रमण कर नगरवासियों से समर्थन मांगा. उनके साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष मो नसीम अंसारी, मो सईद, जयप्रकाश रजक, अनिल सिंह, कमलेश प्रजापति, शहाबुद्दीन खां, एके पांडेय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola