पर्व को लेकर मुख्य बाजार में रही गहमागहमी

Published at :28 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
पर्व को लेकर मुख्य बाजार में रही गहमागहमी

बरवाडीह. छठ पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ रही. फल की दर्जनों दुकानें लगी थी. पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गयी. बीते वर्ष प्रखंड में ईख की किल्लत के कारण इस वर्ष ईख बेचनेवालों की संख्या अधिक देखी गयी. कोयल नदी पर दो जगह पुल बन […]

विज्ञापन

बरवाडीह. छठ पर्व को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में खरीदारों की भीड़ रही. फल की दर्जनों दुकानें लगी थी. पूजन सामग्री की दुकानों पर भी भीड़ देखी गयी. बीते वर्ष प्रखंड में ईख की किल्लत के कारण इस वर्ष ईख बेचनेवालों की संख्या अधिक देखी गयी. कोयल नदी पर दो जगह पुल बन जाने के कारण नदी पार चैनपुर प्रखंड के कई गांव के लोग भी खरीदारी के लिए बरवाडीह मुख्य बाजार पहंुचे. इधर, छिपादोहर साप्ताहिक हाट में भी खरीदारों की भीड़ दिखी. व्रतियों व उनके परिजन फल-फूल एवं पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola