लातेहार : बीड़ी पत्ता लदा ट्रक फूंका

हेरहंज (लातेहार) : लातेहार में हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित बघमंदवा (नवादा) में उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता लदे ट्रक (जेएच 03 ए/0107) को आग के हवाले कर दिया. घटना में बीड़ी पत्ता के 120 बोरे और ट्रक पूरी तरह जल गये. घटना शनिवार देर रात की है. अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली […]
हेरहंज (लातेहार) : लातेहार में हेरहंज थाना क्षेत्र स्थित बघमंदवा (नवादा) में उग्रवादियों ने बीड़ी पत्ता लदे ट्रक (जेएच 03 ए/0107) को आग के हवाले कर दिया. घटना में बीड़ी पत्ता के 120 बोरे और ट्रक पूरी तरह जल गये. घटना शनिवार देर रात की है.
अभी तक किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है. बताया जाता है कि घटना को लेवी की रकम नहीं मिलने के कारण अंजाम दिया गया. बीड़ी पत्ताठेकेदार जमाल मियां का था. यह बालूमाथ वन क्षेत्र ए-वन यूनिट नंबर 275 से मेदिनीनगर ले जाया जा रहा था.
चालक मछिंदर यादव व खलासी गोविंद यादव के अनुसार,ट्रक कच्ची सड़क में फंस गया था. नहीं निकलने पर रात को दोनों ट्रक के केबिन में ही सो गये. इसी दौरान घटना को अंजाम दिया गया. चालक ने इसकी सूचना ट्रक मालिक बिंदेश्वर यादव (करनदाग) को दी. इसके बाद ट्रक मालिक ने हेरहंज थाने को घटना की सूचना दी. पुलिस मामला दर्ज कर पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




