झामुमो नेता ने क्षेत्र का दौरा किया

लातेहार. झामुमो नेता शीतमोहन मुंडा ने मनिका विस क्षेत्र के लातेहार प्रखंड में पड़नेवाले नावागढ़, तरवाडीह, धनकारा व परसही ग्राम का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने गांव में खराब पड़े ट्रांसफारमरों की समस्या से अवगत कराया. श्री मुंडा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल कर उक्त समस्या का निदान कराने का […]
लातेहार. झामुमो नेता शीतमोहन मुंडा ने मनिका विस क्षेत्र के लातेहार प्रखंड में पड़नेवाले नावागढ़, तरवाडीह, धनकारा व परसही ग्राम का दौरा कर ग्रामीणों की समस्या सुनी. ग्रामीणों ने गांव में खराब पड़े ट्रांसफारमरों की समस्या से अवगत कराया. श्री मुंडा ने बिजली विभाग के अधिकारियों से मिल कर उक्त समस्या का निदान कराने का आश्वासन दिया. गरीबों को बीपीएल कार्ड एवं वृद्ध व असहायों को वृद्धा पेंशन योजना से जोड़वाने की बात कही. नगर अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया. कहा कि विस चुनाव में झामुमो का परचम लहरायेगा. मौके पर अजीत श्रीवास्तव, जावेद अली, हैदर अली, मो मुस्तफा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




