विभिन्न स्कूलों में चला सफाई अभियान

Published at :20 Oct 2014 11:03 PM (IST)
विज्ञापन
विभिन्न स्कूलों में चला सफाई अभियान

20 बीएआर 3पी… सफाई में लगी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं. बरवाडीह. स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया. मुर्गीडीह मवि के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर व देवी मंडप परिसर की सफाई की. इस कार्य में प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रसाद, केदार सिंह, शिव कुमार राम, अनिमा तिग्गा, श्याम […]

विज्ञापन

20 बीएआर 3पी… सफाई में लगी कस्तूरबा विद्यालय की छात्राएं. बरवाडीह. स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया. मुर्गीडीह मवि के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर व देवी मंडप परिसर की सफाई की. इस कार्य में प्रधानाध्यापक प्रमोद प्रसाद, केदार सिंह, शिव कुमार राम, अनिमा तिग्गा, श्याम बिहारी सिंह समेत ग्रामीण शामिल थे. वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षक व छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई की गयी. इस कार्य में वार्डन सीता कुमारी के अलावा अनिता मिंज, लक्की देवी, रूपम कुमारी व लेखापाल मुकेश कुमार भारती ने हाथ बंटाया. इधर, छिपादोहर स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पंकज कुमार गिरि के नेतृत्व में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया. वहीं राजकीय बालक मवि में प्रधानाध्यापक कामेश्वर पासवान के नेतृत्व में सफाई अभियान चला. अभियान में अगुस्टीना मिंज, प्रभुदास कुजूर, शांति देवी, जॉन मिंज आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola