हरियाणा, महाराष्ट्र में जीत पर भाजपाइयों में हर्ष

19 लेट-3-खुशी मनाते भाजपाई.प्रतिनिधि, लातेहारमहाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर जिले के भाजपाइयों में हर्ष है. भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त की. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होटल बजंरग में हुई. जिसमें झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे ने […]
19 लेट-3-खुशी मनाते भाजपाई.प्रतिनिधि, लातेहारमहाराष्ट्र एवं हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत पर जिले के भाजपाइयों में हर्ष है. भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी व्यक्त की. इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक होटल बजंरग में हुई. जिसमें झारखंड विधानसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. जिला महामंत्री राकेश कुमार दुबे ने कहा कि जिस प्रकार महाराष्ट्र एवं हरियाणा में भाजपा को बढ़त मिली है, उसी प्रकार आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड में भी भाजपा को बढ़त मिलेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. प्रदेश प्रतिनिधि राजधनी प्रसाद यादव ने कहा कि देश में मोदी लहर कायम है. रेणु देवी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में लातेहार जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सशक्त होकर उभरेगी. मौके पर रविप्रकाश द्विवेदी, जिप सदस्य रामदेव सिंह, प्रेमचंद पांडेय, शिवनंदन यादव, मुकेश पांडेय, ध्रुव पांडेय, राजू प्रसाद, चंद्रेश प्रसाद, अनिल यादव, आनंद प्रसाद सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




