मुठभेड़ में चार माओवादी घायल : एसपी

Published at :16 Jul 2013 1:48 PM (IST)
विज्ञापन
मुठभेड़ में चार माओवादी घायल : एसपी

लातेहार : सीआइसी सेक्शन के कुमंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार पूर्वाह्न् पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ में चार माओवादियों के घायल होने की बात पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने कही है. वे गुरुवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध 11, 12 […]

विज्ञापन

लातेहार : सीआइसी सेक्शन के कुमंडी रेलवे स्टेशन पर बुधवार पूर्वाह्न् पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ में चार माओवादियों के घायल होने की बात पुलिस अधीक्षक डॉ माइकल राज एस ने कही है.

वे गुरुवार को अपने कार्यालय वेश्म में प्रेस वार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध 11, 12 व 13 जून को अभियान चलाया गया. इस अभियान में सीआरपीएफ के कोबरा, झारखंड जगुआर तथा जिला बल के जवान शामिल थे.

पुलिस कुमंडी व जोबे अमवाटीकर गांव में माओवादियों के जमावड़े की सूचना पर छापामारी कर लौट रही थी. जैसे ही जवान कुमंडी रेलवे स्टेशन पहुंचे कि चलती डाउन मालगाड़ी से पुलिस को लक्ष्य कर माओवादियों द्वारा फायरिंग की गयी. स्टेशन के आगे झाड़ियों के बीच से भी माओवादियों द्वारा फायरिंग की जा रही थी. पुलिस जवानों ने तत्काल मोरचा संभाला.

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण माओवादी जंगल का लाभ उठा कर भाग निकले. श्री राज ने दावा किया है कि मुठभेड़ में चार माओवादी घायल हुए है, जिसमें दो की हालत गंभीर है. मुठभेड़ में पुलिस की ओर से करीब 1500 सौ राउंड गोली चलायी गयी. एसपी ने कहा कि मुठभेड़ में पुलिस को कोई क्षति नहीं हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola