जिले के 151 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

Updated at : 08 Mar 2025 8:46 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के 151 मुखियाओं को किया गया सम्मानित

पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने व ग्राम पंचायत के बेहतर संचालन को लेकर लातेहार स्थित टाउन हॉल परिसर में मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बारियातू. पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने व ग्राम पंचायत के बेहतर संचालन को लेकर लातेहार स्थित टाउन हॉल परिसर में मुखिया सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 151 मुखियाओं ने हिस्सा लिया. सम्मेलन में पंचायत को सुचारू रूप से संचालन, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व प्रशासनिक सहयोग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले दस मुखिया को सम्मानित किया गया. इनमें बारियातू प्रखंड के बालूभांग पंचायत के मुखिया केदार गंझू भी शामिल हैं. मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजीव भगत, टोंटी मुखिया शांति देवी, फुलसू मुखिया तेतरी देवी, रानो देवी, सुशीला देवी, सुरेश उरांव, प्रमुख उर्मिला देवी, उप-प्रमुख निशा शाहदेव, पंसस मो होजैफा समेत अन्य प्रतिनिधि ने उन्हें बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola