प्रधानाध्यापक पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप

Published at :12 Aug 2014 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक पर खाद्यान्न की कालाबाजारी का आरोप

12 लेट-3- जनता दरबार में समस्या सुनते उपायुक्त.जनता दरबार में आये 30 मामलेप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त के मंगलवारीय जनता दरबार में सदर प्रखंड के हेटपोचरा ग्राम निवासी विनोद उरांव ने उत्क्रमित मवि मांझर के प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन के अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया. कहा कि गोदाम से 18 क्विंटल (36 बोरा) खाद्यान्न का उठाव […]

विज्ञापन

12 लेट-3- जनता दरबार में समस्या सुनते उपायुक्त.जनता दरबार में आये 30 मामलेप्रतिनिधि, लातेहारउपायुक्त के मंगलवारीय जनता दरबार में सदर प्रखंड के हेटपोचरा ग्राम निवासी विनोद उरांव ने उत्क्रमित मवि मांझर के प्रधानाध्यापक पर मध्याह्न भोजन के अनाज की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया. कहा कि गोदाम से 18 क्विंटल (36 बोरा) खाद्यान्न का उठाव किया गया, लेकिन विद्यालय में मात्र 12 क्विंटल (24 बोरा) ही पहंुचा. ट्रैक्टर चालक से पूछने पर उसने बताया कि 12 बोरा चावल रास्ते में उतारा गया है. उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को भौतिक सत्यापन करने एवं मामला सही पाये जाने पर प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. कुटमू निवासी समीत भुइयां ने आरोप लगाया कि करीमन भुइयां ने लाल कार्ड में उसका नाम काट कर अपना नाम दर्ज कर लिया है. उपायुक्त ने एसडीओ से मामले की जांच कर करीमन पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया. सदर अस्पताल में कार्यरत रोहन कुमार ने उपायुक्त को एक माफीनामा सौंप कर अपनी गलतियों पर माफी मांगी. मनिका प्रखंड के ग्राम पल्हैया कुरुंद निवासी प्रदीप भुइयां ने कूप निर्माण पूरा हो जाने के बाद भी भुगतान नहीं करने का आरोप पंचायत सेवक पर लगाया. उपायुक्त ने अपर समाहर्ता एवं बीडीओ मनिका को मामले की जांच कर 15 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. चंदवा के कुसुमटोला निवासी सदानंद एक्का ने गेरुआ गढ़ा के कुछ लोगों पर मारपीट एवं जमीन पर लगी फसल को नष्ट करने का आरोप लगाया. आदिम जनजाति के 20 युवकों ने उपायुक्त से मिल कर सीधी नियुक्ति की मांग की. उपायुक्त ने सरकार से मार्गदर्शन प्राप्त होने पर सीधी नियुक्ति करने की बात कही. जनता दरबार में 30 मामले आये. मौके पर अपर समाहर्ता अनिल कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शैल प्रभा कुजूर व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola