सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व : ओंकारानंद

8 लेट-4- रुद्राभिषेक के दौरान स्वामीजी.लातेहार. आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ. बेंगलुरु आश्रम से पधारे रविशंकर के शिष्य ओंकारानंद व अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. ओंकारनंद ने कहा कि सावन माह में शिव पूजा का विशेष महत्व है. वेद में कहा गया […]
8 लेट-4- रुद्राभिषेक के दौरान स्वामीजी.लातेहार. आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक का आयोजन हुआ. बेंगलुरु आश्रम से पधारे रविशंकर के शिष्य ओंकारानंद व अन्य पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया. ओंकारनंद ने कहा कि सावन माह में शिव पूजा का विशेष महत्व है. वेद में कहा गया है कि रुद्राभिषेक पूजा में संकल्प लेने से नकारात्मक ऊर्जा (शारीरिक कष्ट, मानसिक तनाव व दु:ख) का नाश होता है. मौके पर उषा बुधिया, वैदिक धर्म संस्थान के को-ऑर्डिनेटर सागर कुमार, मुकेश कुमार पांडेय, धर्मेंद्र जायसवाल, राजमणी प्रसाद, सचिन कुमार, आशीष पांडेय, सर्वेष रंजन, राजू प्रसाद, चंद्रेश प्रसाद उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




