ग्रामीण नक्सलियों को पहचाने वे किसी समाज के नहीं हो सकते

Updated:
विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र व गांव में दहशत का माहौल लातेहार : लातेहार-लोहरदगा सीमा के बुलबुल जंगल में आइइडी ब्लास्ट की घटना पर उपायुक्त जिशान कमर ने दुख जताया है. ब्लास्ट में मारे गये एतवा परहिया व घायल सूरज परहिया के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. घायल सूरज परहिया का हाल-चाल लेने अस्पताल […]

विज्ञापन

घटना के बाद क्षेत्र व गांव में दहशत का माहौल

आपके शहर में

विज्ञापन
लातेहार : लातेहार-लोहरदगा सीमा के बुलबुल जंगल में आइइडी ब्लास्ट की घटना पर उपायुक्त जिशान कमर ने दुख जताया है. ब्लास्ट में मारे गये एतवा परहिया व घायल सूरज परहिया के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. घायल सूरज परहिया का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंचे उपायुक्त ने कहा कि नक्सलियों को हम सभी को पहचानने की जरूरत है.
वे किसी भी समाज का हिस्सा नहीं हो सकते हैं. सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने जंगल व पहाड़ में कई जगहों पर आइइडी लगा कर रखे हैं, जिससे कभी भी घटना हो सकती है. ग्रामीणों को नक्सलियों के खिलाफ खड़ा होने की जरूरत है.
पुलिस हर समय ग्रामीणों के साथ है. पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद ने कहा कि भाकपा माओवादियों ने चुनाव के दौरान पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए आइइडी लगायी थी. इस आइइडी ब्लास्ट से एक ग्रामीण की मौत व एक घायल है. पुलिस लगातार उनके खिलाफ छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola