बीएसएनएल सेवा बाधित, उपभोक्ता परेशान

Published at :05 Aug 2014 6:00 PM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल सेवा बाधित, उपभोक्ता परेशान

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय, बेतला, कुटमू, छिपादोहर, गारू व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल व लैंडलाइन सेवा एक सप्ताह से बाधित है. लैंडलाइन खराब रहने के कारण ब्रॉडबैंड भी प्रभावित है. आश्चर्य तो यह है कि बरवाडीह […]

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में बीएसएनएल की सेवा बाधित रहने से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. प्रखंड मुख्यालय, बेतला, कुटमू, छिपादोहर, गारू व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल व लैंडलाइन सेवा एक सप्ताह से बाधित है. लैंडलाइन खराब रहने के कारण ब्रॉडबैंड भी प्रभावित है. आश्चर्य तो यह है कि बरवाडीह दूरभाष केंद्र में शिकायत सुननेवाला भी कोई नहीं है. ऐसे में उपभोक्ता खुद को लाचार महसूस कर रहे है. पूर्व में बरवाडीह दूरभाष केंद्र को प्रमंडल मुख्यालय डालटनगंज से जोड़ा गया था. तब स्थिति में सुधार था. लेकिन जब से इसे लातेहार से जोड़ा गया है, हालत बदतर हो गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola