मनिका विधानसभा क्षेत्र : नक्सल क्षेत्रों में महिलाएं घर से निकलीं, बढ़ा वोट का प्रतिशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2019 9:55 AM
लातेहार : लातेहार जिले का मनिका विधानसभा क्षेत्र अति उग्रवाद प्रभावित रहा है. यहां महिलाओं ने खुल कर मताधिकार का इस्तेमाल किया. सभी कलस्टर से मतदान कर्मी सुबह छह बजे मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. बूथों में महिलाओं की अधिकता देखी गयी. सुबह से ही यहां के मतदान केंद्रों में वोटरों का आना शुरू […]
लातेहार : लातेहार जिले का मनिका विधानसभा क्षेत्र अति उग्रवाद प्रभावित रहा है. यहां महिलाओं ने खुल कर मताधिकार का इस्तेमाल किया. सभी कलस्टर से मतदान कर्मी सुबह छह बजे मतदान केंद्र पर पहुंच गये थे. बूथों में महिलाओं की अधिकता देखी गयी. सुबह से ही यहां के मतदान केंद्रों में वोटरों का आना शुरू हो गया था.
इवीअम मशीन की मॉक टेस्ट होते ही लंबी कतार में लोगों ने वोटिंग शुरू कर दी. सुबह सात बजे से दिन के एक बजे तक 45.17 प्रतिशत मतदान हो चुका था. शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को लेकर सभी पांचों प्रखंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये थे. शहरी क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सुरक्षा जिला पुलिस एवं महिला पुलिस बल के कंधों पर थी.
जबकि ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्रों की सुरक्षा सीआरपीएफ और सीएपीएफ के जवानों ने संभाल रखी थी. मनिका से महागठबंधन (कांग्रेस) के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने घर में पूजा-अर्चना कर गांव में बने मतदान केंद्र पहुंच कर वोट डाला. इसके बाद बरवाडीह, मनिका और गारू प्रखंड में बने कई केंद्रों तक पहुंचे. निर्वतमान विधायक हरेकृष्ण सिंह पत्नी के साथ अपने गांव नेहार में वोट डाला. मनिका से भाजपा के प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने अहले सुबह पत्नी संग पल्हैया स्थित मतदान केंद्र में वोट डाल चुके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










