कुंभ मेला से रेलवे के राजस्व में 134 प्रतिशत की वृद्धि

प्रयागराज स्थित कुंभ मेले में भागीदारी के लिए 13 जनवरी से 26 फरवरी तक लोगों के जाने का सिलसिला जारी है.
बरवाडीह. प्रयागराज स्थित कुंभ मेले में भागीदारी के लिए 13 जनवरी से 26 फरवरी तक लोगों के जाने का सिलसिला जारी है. लोग रेल व सड़क समेत अन्य माध्यम से महाकुंभ जा रहे हैं. कुंभ मेला के कारण रेलवे के राजस्व में काफी वृद्धि हुई है. धनबाद मंडल जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी डाटा में गत वर्ष 14 फरवरी व इस वर्ष 14 फरवरी की तुलना की गयी है. धनबाद की ओर से जारी सूची के अनुसार गत 14 फरवरी को बरवाडीह स्टेशन काउंटर से 391 यात्रियों ने टिकट कटायी थी, जबकि इस वर्ष 14 फरवरी को 967 यात्रियों ने टिकट कटायी है. इसमें 147.31 प्रतिशत की वृद्धि यात्रियों की संख्या में हुई है. वहीं गत वर्ष 14 फरवरी को 19740 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था. इस वर्ष 14 फरवरी को 46210 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










