हड़ताल पर रहनेवाली आठ सेविका को किया गया चयनमुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2019 1:11 AM
लातेहार : जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहनेवाली सेविका व सहायिका को उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू द्वारा चयनमुक्त कर दिया गया है. श्रीमती मुर्मू ने बताया कि चयन मुक्त होनेवाली सेविकाओं में बरवाडीह प्रखंड के बंभडी दो की सेविका कमला सिंह, मोरवाई कला […]
लातेहार : जिले में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर रहनेवाली सेविका व सहायिका को उपायुक्त जिशान कमर के निर्देश पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी प्रीति लता मुर्मू द्वारा चयनमुक्त कर दिया गया है.
श्रीमती मुर्मू ने बताया कि चयन मुक्त होनेवाली सेविकाओं में बरवाडीह प्रखंड के बंभडी दो की सेविका कमला सिंह, मोरवाई कला एक की ललिता देवी व कुटमू एक की तेजमनी देवी, चंदवा प्रखंड के कुसुमटोली दो की कवित्री नगेसिया, हुटाप की उर्मिला देवी व लातेहार प्रखंड के तुरीडीह की संगीता देवी, केंदवाही की संगीता देवी व दुगिला की आंगनबाड़ी सेविका सुशीला देवी का नाम शामिल हैं.
ज्ञात हो कि गत 16 अगस्त से अपनी मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिका हड़ताल पर चली गयी थी. सरकार से वार्ता के बाद भी कई सेविका हड़ताल से वापस नहीं लौटी थी, जिसके परिणाम स्वरूप चयन मुक्त की कार्रवाई की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










