साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में आये 13 आवेदन

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
साप्ताहिक जन शिकायत निवारण में आये 13 आवेदन

जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला समाहरणालय में शुक्रवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त ने एए-एक कर उनकी समस्याएं सुनी एवं शिकायतों के निबटारे का आश्वासन दिया. जन शिकायत निवारण में कुल 13 आवेदन आये. इनमें मुख्य रूप से वन पट्टा, कूप का बकाया राशि, डीप बोरिंग, सोलर सिस्टम, अनुकंपा व जमीन विवाद से संबंधित थे. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन करते हुए समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola