लोक अदालत में निष्पादित किये गये चार मामले

लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी दी जाती है. वहीं सुलभ तरीके से मामलों का निबटारा किया […]
लातेहार : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुकांत सहाय ने लोक अदालत का विधिवत उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कानून की जानकारी दी जाती है.
वहीं सुलभ तरीके से मामलों का निबटारा किया जाता है. जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय अनिल कुमार पांडेय ने लोगों को कानून और सभी पक्ष के बीच होने वाले समझौता के बारे में विस्तार से बताया. कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्चना कुमारी ने किया. इस दौरान अर्चना कुमारी ने लोक अदालत में महत्वपूर्ण और लाभकारी पक्षों का वर्णन किया और उसके बारे में विस्तार से बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




