मतदान से ही पूरा होगा अरमान
लातेहार : जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. समाहरणालय से निकाली गयी इस साइकिल रैली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा समेत जिले के तमाम आलाधिकारियों ने भाग लिया. साइकिल रैली थाना चौक अवस्थित कारगिल पार्क पहुंची और […]
लातेहार : जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गयी. समाहरणालय से निकाली गयी इस साइकिल रैली में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा समेत जिले के तमाम आलाधिकारियों ने भाग लिया. साइकिल रैली थाना चौक अवस्थित कारगिल पार्क पहुंची और बाइपास होते हुए पुन: समाहरणालय परिसर पहुंची. उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सिर्फ कार्यक्रम आयोजित होने से मतदान प्रतिशत नहीं बढ़ेगा.
आपके शहर में
प्रत्येक मतदाता के मन में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना होगा ताकि प्रत्येक मतदाता 29 अप्रैल को वोट देने बूथ तक पहुंचे. उप विकास आयुक्त माधवी मिश्रा ने कहा कि जागरूकता से ही मतदान प्रतिशत बढ़ेगा. लोकसभा का चुनाव एक ऐसा महापर्व है जिसमें सहभागी बनने से ही सभी अरमान पूर्ण हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए