योजनाओं को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया न समझें

लातेहार : जिले की विकास योजनाओं में पारदर्शिता लाने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त श्री कुमार ने जनवितरण दुकानदार, सरकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने […]
लातेहार : जिले की विकास योजनाओं में पारदर्शिता लाने एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त राजीव कुमार एवं उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने मंगलवार को लातेहार प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया. उपायुक्त श्री कुमार ने जनवितरण दुकानदार, सरकारी कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की.
बैठक में उपायुक्त श्री कुमार ने कहा कि सरकारी योजनाओं का सफल संचालन करने को लेकर जनप्रतिनिधि एवं सरकारी कर्मी को समन्वय बना कर कार्य करना होगा. सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है. सरकारी योजना को सिर्फ पैसा कमाने का जरिया नहीं समझें, बल्कि योजना को मूर्त रूप देकर गांव की तस्वीर बदलने का कार्य करें.
बैठक में उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने योजनाओं को ईमानदारी पूर्वक संचालन करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की गति को देख कर नाराजगी जताते हुए सभी आवास को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. मौके पर देवराज गुप्ता, बीडीओ गणेश रजक, सीओ हरिश कुमार ,पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




