आंधी पानी से गिरे पेड़ बिजली सेवा घंटों बाधित

Updated at : 04 May 2018 4:19 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी पानी से गिरे पेड़ बिजली सेवा घंटों बाधित

लातेहार : गुरुवार के तड़के तकरीबन चार बजे अचानक आये आंधी- तूफान व बारिश में रेलवे स्टेशन रोड में बाघ टिंबर के पास एक विशाल पेड़ गिर गया. इस पेड़ के गिरने से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गये और तकरीबन दो घंटा तक आवागमन बाधित रहा. बिजली का खंभा टूटने से पांच घंटे […]

विज्ञापन

लातेहार : गुरुवार के तड़के तकरीबन चार बजे अचानक आये आंधी- तूफान व बारिश में रेलवे स्टेशन रोड में बाघ टिंबर के पास एक विशाल पेड़ गिर गया. इस पेड़ के गिरने से बिजली के तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गये और तकरीबन दो घंटा तक आवागमन बाधित रहा. बिजली का खंभा टूटने से पांच घंटे बिजली सेवा बाधित रही, जबकि रेलवे स्टेशन क्षेत्र में समाचार लिखे जाने तक बिजली सेवा बाधित रही.

जरा सी हवा एवं बारिश में बिजली सेवा घंटों बाधित हो जाती है. शहर के बिजली के खंभों के तार जर्जर एवं पुराने हो गये हैं और हल्की बारिश व हवा में टूट जा रहे हैं. विभागीय अभियंताओं को कहना है कि मैन पावर की कमी के कारण फाल्टों को दुरुस्त करने में परेशानी आ रही है. विद्युत कार्यपालक अभियंता एच वर्णवाल ने कहा कि जिला को फूल लोड बिजली मिल रही है. लेकिन छोटे मोटे फॉल्ट के कारण बिजली सेवा बाधित हो जा रही है. पुराने व जर्जर तारों को बदला जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola