सकारात्मक सोच से ही परिवर्तन : उपायुक्त

Updated at : 08 Apr 2018 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक सोच से ही परिवर्तन : उपायुक्त

लातेहार : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में रोटा वायरस वैक्सीन एवं नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राजीव कुमार ने किया. मौके पर उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन को नए आयाम देने का कार्य करते है. उन्होंने कहा कि जब लोगों के सोच […]

विज्ञापन

लातेहार : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सदर अस्पताल में रोटा वायरस वैक्सीन एवं नियमित प्रतिरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन उपायुक्त राजीव कुमार ने किया. मौके पर उपायुक्त राजीव कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही जीवन को नए आयाम देने का कार्य करते है. उन्होंने कहा कि जब लोगों के सोच साकारत्मक होंगे तो निश्चित ही समाज में परिवर्तन आ जायेगा. उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा अगर वैक्सीन से वंचित हो जायेगा, तो यह अभियान असफल हो जायेगा.

कार्यक्रम के दौरान सीएस डा अक्षय कुमार ने भी स्वास्थ्य कर्मियों को रोटा वायरस के वैक्सीन देने की बात कही. उन्होंने बताया कि देश के दस राज्य में रोटा वायरस के वैक्सीन बच्चों को दिया जा रहा है ताकि बच्चों को डायरिया से मुक्ति मिल सके. इस दौरान समाज कल्याण पदाधिकारी निलिशा कुमारी ने भी रोटा वायरस वैक्सीन के बारें में विस्तार पूर्वक बताया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को रोटा वायरस वैक्सीन की टीका दी गई. मौके पर डा एसपी शर्मा, डा नीलमणि समेत अन्य चिकित्सा कर्मी एवं एएनएम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola