रोजाना 15 से 17 घंटे बंद रहता है टोरी रेलवे क्रॉसिंग, घंटों लगता है जाम

चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित टोरी जंक्शन में लेबल क्रॉसिंग के समीप शनिवार को यात्री सुविधाओं व आरओबी निर्माण की मांग को लेकर माकपा ने धरना दिया. इसकी अध्यक्षता निरंजन ठाकुर ने की. संचालन पचू गंझू कर रहे थे. पार्टी के वरिष्ठ नेता अयूब खान ने कहा कि इन दिनों इस रेल मार्ग पर ट्रेनों […]
चंदवा : बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड स्थित टोरी जंक्शन में लेबल क्रॉसिंग के समीप शनिवार को यात्री सुविधाओं व आरओबी निर्माण की मांग को लेकर माकपा ने धरना दिया. इसकी अध्यक्षता निरंजन ठाकुर ने की. संचालन पचू गंझू कर रहे थे. पार्टी के वरिष्ठ नेता अयूब खान ने कहा कि इन दिनों इस रेल मार्ग पर ट्रेनों की संख्या में वृद्धि हुई है.
पूर्व में भी रांची-टोरी पैसेंजर लाइन की शुरुआत के दौरान माकपा ने यह मामला उठाया था कि रोड ओवर ब्रिज बनने के बाद ही उक्त ट्रेन शुरू की जाये. रेलवे ने इस पर जरा सा भी ध्यान नहीं दिया. जबकि इन दिनों बालूमाथ टोरी रेल लाइन की भी शुरुआत कर दी गयी. इससे टोरी लेबल क्रॉसिंग पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि आलम यह है कि प्रतिदिन उक्त क्रॉसिंग करीब 15 से 17 घंटे बंद रहता है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस पथ पर यात्रा करने वालों की क्या दशा होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




