दिल्ली में लातेहार की किशोरी से दो वर्षों तक यौन शोषण, गर्भवती हुई पीड़िता

लातेहार : दिल्ली से रेस्क्यू कर लातेहार लायी गयी किशोरियों की लगातार हो रही काउंसलिंग में शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिला बाल संरक्षण इकाई (सीडब्लूसी )के कर्मियों ने रेस्क्यू कर लायी गयी किशोरियों में एक (उम्र 15 वर्ष) के बढ़ते पेट के संबंध में जब गत सोमवार को पूछताछ की, तो किशोरी ने तथ्यों […]
लातेहार : दिल्ली से रेस्क्यू कर लातेहार लायी गयी किशोरियों की लगातार हो रही काउंसलिंग में शनिवार को सनसनीखेज खुलासा हुआ. जिला बाल संरक्षण इकाई (सीडब्लूसी )के कर्मियों ने रेस्क्यू कर लायी गयी किशोरियों में एक (उम्र 15 वर्ष) के बढ़ते पेट के संबंध में जब गत सोमवार को पूछताछ की, तो किशोरी ने तथ्यों का खुलासा किया. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी निलिसा कुमारी एवं सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष मुरारी झा ने समिति के वरीय सदस्य कमलेश को इसकी जवाबदेही सौंपा. श्री कमलेश अति सुदूरवर्ती बरखेता जंगल स्थित उक्त किशोरी के घर गये और मामले की पड़ताल की.
परिजनों ने उन्हें बताया कि उक्त किशोरी को दिल्ली के मालिक ने उससे घरेलू काम कराया और अपनी हवस का शिकार बनाया. उसके घर के मालिक और परिवार के अन्य पुरुष सदस्यों ने दो वर्षों तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. काउंसिलिंग टीम की अध्यक्षता कर रहे श्री झा ने महिला डीसीपीओ रीना कुमारी को उक्त किशोरी का मेडिकल जांच कराने का निर्देश दिया. 17 मार्च को जब अस्पताल ने उसके 30 सप्ताह की गर्भवती होने का प्रमाण पत्र दिया तो मामले का खुलासा हुआ. संज्ञान में आते ही एसपी प्रशांत आनंद को जानकारी दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




